Get App

Lok Sabha Elections 2024: 'कल फैसला लूंगा...' निष्कासन से पहले कांग्रेस को अलविदा कहेंगे संजय निरुपम! BJP में हो सकते हैं शामिल

Lok Sabha Elections 2024: संजय निरुपम कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने यहां से अमोल कीर्तिकर को अपना उम्मीदवार बना दिया जिससे वह नाराज हो गए

Akhileshअपडेटेड Apr 03, 2024 पर 7:24 PM
Lok Sabha Elections 2024: 'कल फैसला लूंगा...' निष्कासन से पहले कांग्रेस को अलविदा कहेंगे संजय निरुपम! BJP में हो सकते हैं शामिल
Lok Sabha Elections 2024: संजय निरुपम ने घोषणा की है कि वह अगले 24 घंटों के भीतर निर्णय लेंगे

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक बार फिर कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगने वाला है। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) भी पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं। दरअसल, खबर है कि कांग्रेस 18वीं लोकसभा चुनाव से पहले वरिष्ठ नेता संजय निरुपम को पार्टी से निष्कासित कर सकती है। कांग्रेस की इस कार्रवाई से पहले ही निरुपम पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। बुधवार (3 अप्रैल) की शाम संभावित निष्कासन के बारे में मीडिया में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले के बयानों के बाद निरुपम ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर घोषणा की कि वह अगले 24 घंटों के भीतर निर्णय लेंगे।

दरअसल, संजय निरुपम कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने यहां से अमोल कीर्तिकर को अपना उम्मीदवार बना दिया जिससे निरुपम नाराज हो गए। उन्होंने हाल ही में सीट बंटवारे में कांग्रेस पर हावी होने के लिए शिवसेना UBT की आलोचना की थी। ऐसे खबर है कि वह 4 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम सकते हैं।

इस बीच बुधवार को निरुपम ने X पर लिखा, "कांग्रेस पार्टी मेरे लिए ज्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट ना करे। बल्कि अपनी बची-ख़ुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे। वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। मैंने जो एक हफ़्ते की अवधि दी थी, वह आज पूरी हो गई है। कल (4 अप्रैल) मैं खुद फ़ैसला ले लूंगा।"

संजय निरुपम को निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित

सब समाचार

+ और भी पढ़ें