Get App

Lok Sabha Elections 2024: पहली लिस्ट में UP की 51 सीटों पर BJP ने उतारे उम्मीदवार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Elections 2024: केंद्र में लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने का लक्ष्य रखते हुए BJP ने राज्य के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट में मौजूदा सांसदों पर खासा भरोसा जताया है। पार्टी राजनीतिक लिहाज से सबसे अहम माने जाने वाले राज्य उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने के लक्ष्य पर काम कर रही है, यहां देखें BJP की पूरी लिस्ट

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 03, 2024 पर 7:37 PM
Lok Sabha Elections 2024: पहली लिस्ट में UP की 51 सीटों पर BJP ने उतारे उम्मीदवार, यहां देखें पूरी लिस्ट
Lok Sabha Elections 2024: पार्टी BJP उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने के लक्ष्य पर काम कर रही है

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की 51 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। वह 2014 से संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smrtit Irani) तीसरी बार फिर से अमेठी से चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, अब तक ये मालूम नहीं है कि कांग्रेस राहुल गांधी को फिर से मैदान में उतारेगी या नहीं, जो पिछले आम चुनाव में उनसे हार गए थे।

इसके अलावा लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए बीजेपी ने मथुरा से हेमा मालिनी, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा टेना, गौतम बुद्ध नगर से डॉ. महेश शर्मा, आगरा से एसपी सिंह बघेल और उन्नाव से साक्षी महाराज पर फिर से भरोसा जाताया।

UP लोकसभा चुनाव के लिए यहां देखे BJP की पूरी लिस्ट:

लोकसभा सीट उम्मीदवार
वाराणसी नरेंद्र मोदी
कैरान प्रदीप कुमार
मुजफ्फरनगर संजीव बालियान
नगीना (SC) ओम कुमार
रामपुर घनश्याम लोधी
संभल परमेश्वर लाल सैनी
अमरोहा कंवर सिंह तोमर
गौतम बुद्ध नगर महेश शर्मा
बुलंदशहर (SC) भोला सिंह
मथुरा हेमा मालिनी
आगरा (SC) सत्यपाल सिंह बघेल
फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर
एटा राजवीर सिंह राजू भैया
आंवला धर्मेंद्र कश्यप
शाहजहांपुर अरुण कुमार सागर
खीरी अजय मिश्रा टेनी
धौरहरा रेखा वर्मा
सीतापुर राजेश वर्मा
हरदोई जयप्रकाश रावत
मिसरिख अशोक कुमार रावत
उन्नाव साक्षी महाराज
मोहनलाल गंज कौशल किशोर
लखनऊ राजनाथ सिंह
अमेठी स्मृति इरानी
प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता
इटावा रामशंकर कठेरिया
कन्नौज सुब्रत पाठक
अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले
झांसी अनुराग शर्मा
हमीरपुर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
बांदा आरके सिंह पटेल
फतेहपुर साध्वी निरंजन ज्योति
बाराबंकी उपेंद्र सिंह रावत
फैजाबाद लल्लू सिंह
अंबेडकरनगर रितेश पांडेय
श्रावस्ती साकेत मिश्रा
गोंडा कीर्तिवदन सिंह
डुमरियागंज जगदंबिका पाल
बस्ती हरीश द्विवेदी
संत कबीरनगर प्रवीण निषाद
महाराजगंज पंकज चौधरी
गोरखपुर रवि किशन
कुशीनगर विजय कुमार दुबे
बांसगांव कमलेश पासवान
लालगंज नीलम सोनकर
आजमगढ़ दिनेश लाल यादव निरहुआ
सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा
जौनपुर कृपाशंकर सिंह
चंदौली महेंद्र नाथ पांडेय
फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें