Lok Sabha Elections 2024: आखिरकार विपक्ष के I.N.D.I.A. गुट के लिए एक राहत की बात ये रही कि एक तरफ समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress), दूसरी तरफ आम आदम पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया। इस सब में जो एक बात सबसे अच्छी रही, वो ये कि ग्रैंड ओल्ड पार्टी ये समझ चुकी थी और मान चुकी थी कि इस बार उसे अपनी जिद्द छोड़नी होगी और थोड़ा नीचे भी झुकना पड़ेगा। कांग्रेस के इस रुख का पॉजिटिव असर भी दिखा और जहां अभी तक ये लग रहा था कि इंडिया गठबंधन बनने से पहले ही ढह गया, तो वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेस, हरियाणा और असम जैसे राज्यों AAP और सपा के साथ उसका तालमेल बैठ गया।
