Maharashtra Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने मंगलवार को महाराष्ट्र में BJP, शिवसेना और NCP के सत्तारूढ़ 'महायुति' गठबंधन को बिना शर्त समर्थन की पेशकश की। अपनी पार्टी की गुड़ी पड़वा रैली में बोलते हुए, उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के लिए समर्थन की भी घोषणा की, और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव "देश का भविष्य" तय करेंगे। ठाकरे ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस साल के आखिर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू करने के लिए भी कहा। गौरतलब है कि MNS ने अभी तक लोकसभा चुनाव के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।
