Mukhtar Ansari Death: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की बांदा जेल में हार्ट अटैक (Heart Attack) से हुई मौत ने बड़े विवाद को जन्म दे दिया है। BJP और विपक्षी दलों के बीच नई जंग शुरू हो गई है। न सिर्फ राजनीतिक दलों बल्कि मुख्तार के परिवार वालों ने भी यह आरोप लगाया है कि मुख्तार को जेल में 'धीमा जहर' दिया जा रहा था। इसके बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति फिर एक बार जबरदस्त टकराव के मोड़ पर खड़ी हो गई है। वास्तव में मुख्तार का जिंदगी भर विवादों और अपराध से चोली दामन का साथ रहा और उनकी मृत्यु के कारणों को लेकर भी अब विवाद ही विवाद है।