Get App

One Nation One Election: लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ कराया गया, तो इंदिरा गांधी की गलती सुधर जाएगी

One Nation One Election: इंदिरा गांधी सरकार ने 1971 में समय से एक साल पहले लोक सभा चुनाव करवाया था जिसकी वजह से विधान सभा और लोक सभा चुनाव अलग-अलग हो गए। CPI और कुछ अन्य दलों के प्रेशर से अपनी सरकार को बचाने के लिए इंदिरा गांधी ने ऐसा किया था

Surendra Kishoreअपडेटेड Feb 04, 2024 पर 2:54 PM
One Nation One Election: लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ कराया गया, तो इंदिरा गांधी की गलती सुधर जाएगी
One Nation One Elections: इंदिरा कांग्रेस का तब लोक सभा में अपना बहुमत नहीं था। सन 1969 में कांग्रेस में महा विभाजन के बाद अपनी सरकार को बचाने के लिए इंदिरा गांधी कुछ दलों पर निर्भर थीं

One Nation One Election: कांग्रेस (Congress) ने लोक सभा और विधान सभा के चुनाव फिर एक साथ कराने के प्रस्ताव का विरोध किया है, लेकिन ये भी याद करने वाली बात है कि अलग-अलग चुनाव कराने का काम कांग्रेस सरकार ने ही किया था। जबकि 1971 में की गई गलती सुधारने की जिम्मेदारी कांग्रेस पर ज्यादा है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में बनाई गई उच्चस्तरीय समिति इस संभावना पर विचार कर रही है कि क्या एक साथ चुनाव कराना संभव है? याद रहे कि कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार ने 1971 में समय से एक साल पहले लोक सभा चुनाव करवा कर, विधान सभा चुनावों से लोक सभा चुनाव को अलग कर दिया। CPI और कुछ दूसरे दलों के अपनी सरकार पर दबाव मुक्त कराने के लिए प्रधान मंत्री ने ऐसा किया था।

इंदिरा कांग्रेस का तब लोक सभा में अपना बहुमत नहीं था। सन 1969 में कांग्रेस में महा विभाजन के बाद अपनी सरकार को बचाने के लिए इंदिरा गांधी कुछ दलों पर निर्भर थीं। नतीजतन वह स्वतंत्र निर्णय नहीं कर पा रही थीं। 1971 के चुनाव के बाद इंदिरा कांग्रेस को बहुमत मिल गया।

कांग्रेस की जिम्मेदारी थी कि वह एक बार फिर एक साथ चुनाव करवाने की पहल करती। ताकि जनता के हजारों करोड़ रुपए बचते। पर, कांग्रेस का आज भी रुख एकसाथ चुनाव के पक्ष में नहीं है।

1971 का वह गैर जरूरी काम कांग्रेस ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए किया था। लेकिन अब जब देश एक बार फिर एक साथ चुनाव कराने को तैयार हो रहा है तो कांग्रेस विरोध कर रही है। एक साथ चुनाव कराने में कांग्रेस अब अपना राजनीतिक नुकसान देख रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें