Get App

UP Loksabha Election: मां डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार करने उतरीं अदिति यादव, महिलाओं को लुभाने में जुटी समाजवादी पार्टी

UP Lok Sabha Chunav 2024: सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव इन दिनों डिजिटल स्पेस में ट्रेंड कर रही हैं। मैनपुरी में मां के लिए प्रचार के दौरान बड़े बुजुर्ग अदिति के सिर पर पगड़ी रखते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अदिति को चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय ग्रामीणों का अभिवादन करते हुए देखा गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2024 पर 5:58 PM
UP Loksabha Election: मां डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार करने उतरीं अदिति यादव, महिलाओं को लुभाने में जुटी समाजवादी पार्टी
UP Loksabha Election: मां डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार करने उतरीं अदिति यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार अभियान में अपनी मां डिंपल यादव के लिए वोट मांगने उतरी हैं। अदिति यादव ने अपनी मां डिंपल यादव के लिए प्रचार किया है, जो मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में ग्रामीणों से बातचीत की और उनसे अपनी मां और समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव के लिए वोट करने की अपील की। इस बार सपा ने डिंपल यादव को मैनपुरी से मैदान में उतारा है। 2019 में, यह सीट दिवंगत सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने बरकरार रखी, जिन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को हराया। वीडियो में अदिति को चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय ग्रामीणों का अभिवादन करते हुए देखा गया। उनके पिता अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जो कभी उनकी मां डिंपल के पास थी।

सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की बेटी अदिति यादव (Aditi Yadav) इन दिनों डिजिटल स्पेस में ट्रेंड कर रही हैं। मैनपुरी में मां डिंपल यादव (Dimple Yadav) के लिए प्रचार के दौरान बड़े बुजुर्ग अदिति के सिर पर पगड़ी रखते नजर आ रहे हैं।

यह नरम रुख पार्टी के समर्थकों के लिए नया है, क्योंकि पहले नेताजी (मुलायम सिंह), अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव के म्यूजिक वीडियो ही डिजिटल स्पेस में आते थे।

अदिति यादव को प्रचार में उतारना सपा की रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें