Get App

'अखिलेश यादव और भगवान श्री कृष्ण के DNA में कोई फर्क नहीं', सपा सांसद के विवादित बयान पर सियासी घमासान

Milkipur Bypoll 2025: चुनाव आयोग ने अयोध्या की चर्चित मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को गिनती के साथ परिणाम घोषित किया जाएगा। नामांकन इसी महीने की 10 से 17 जनवरी तक किए जा सकेंगे। 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे

Akhileshअपडेटेड Jan 09, 2025 पर 4:24 PM
'अखिलेश यादव और भगवान श्री कृष्ण के DNA में कोई फर्क नहीं', सपा सांसद के विवादित बयान पर सियासी घमासान
Milkipur Bypoll 2025: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव 5 फरवरी होगी और 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा

Ayodhya Milkipur By Election 2025: अयोध्या जिले की मिल्कीपुर में 5 फरवरी को होने वाले उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की भगवान कृष्ण से तुलना कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। सपा सांसद ने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव में भगवान श्री कृष्ण का DNA है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण और हमारे नेता अखिलेश यादव जी के डीएनए में कोई फर्क नहीं है।

सिंह ने दावा किया अयोध्या में कौरवों की हार होगी। एक इंटरव्यू में सपा सांसद ने कहा कि मिल्कीपुर का उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए महाभारत में कौरवों की तरह है, जो छल-कपट से भगवान से जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "भगवान श्री कृष्ण और हमारे नेता अखिलेश यादव के डीएनए में कोई फर्क नहीं है। महाभारत में भी पांडवों के खिलाफ छल से जीतने का प्रयास हुआ था। अयोध्या में भी ऐसा ही जाल बुना जा रहा है लेकिन उसमें सफल नहीं होंगे। लोकसभा चुनाव में अयोध्या में जवाब मिला, वैसे मिल्कीपुर में जवाब मिलेगा।" सपा नेता ने मिल्कीपुर उपचुनाव को पांडवों और कौरवों के बीच की लड़ाई करार दिया।

सपा ने किया जीत का दावा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें