Get App

Adani Enterprises की मार्केट वैल्यू ₹3 लाख करोड़ के पार, यह उपलब्धि हासिल करने वाली अडानी ग्रुप की चौथी कंपनी

Adani Enterprises Shares: मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से अडानी एंटरप्राइजेज अब देश की 18वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है, इस साल अभी तक इसके शेयरों में करीब 57 फीसदी की तेजी आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2022 पर 4:15 PM
Adani Enterprises की मार्केट वैल्यू ₹3 लाख करोड़ के पार, यह उपलब्धि हासिल करने वाली अडानी ग्रुप की चौथी कंपनी
अडानी ग्रुप की सबसे मूल्यलवान कंपनी अडानी ट्रांसमिशन है

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) का मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार को 3 लाख करोड़ रुपये का पार कर गया। इसके साथ ही यह अडानी ग्रुप (Adani Group Stocks) की चौथी ऐसी कंपनी बन गई है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन अब 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। Adani Enterprises Ltd के शेयरों में इस साल अभी तक 57 फीसदी की तेजी आई है।

Adani Enterprises के शेयर बुधवार 3 अगस्त को कारोबार खत्म होने के समय NSE पर 1.15 फीसदी की उछाल के साथ 2,714.45 रुपये पर बंद हुए। इसके साथ ही अडानी एंटरप्राइजेज का मार्केट कैप 3.09 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले 15 कारोबारी सत्रों में 13 सत्र में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से अडानी एंटरप्राइजेज अब देश की 18वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। अडानी एंटरप्राइजेज के अलावा अडानी ग्रुप की जिन तीन अन्य कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, उसमें अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) शामिल हैं। अडानी ग्रुप की सबसे मूल्यलवान कंपनी अडानी ट्रांसमिशन है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.77 लाक करोड़ रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें