NDTV और अडानी ग्रुप की डील उलझती जा रही है। अब अडानी ग्रुप की सहयोगी कंपनी VCPL ने कहा है कि मार्केट रेगुलेटर SEBI के 27 नवंबर, 2020 के आदेश के दायरे में यह डील नहीं आती है। उसने कहा है कि सेबी के इस आदेश के मुताबिक RRPR कोई पक्ष नहीं है। उसने यह भी कहा है कि RRPR को कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों का पालन करना होगा। RRPR एनडीटीवी की प्रमोटर कंपनी है।