Get App

Adani Group Shares: अदाणी के सभी 10 शेयरों में शानदार तेजी, 4% चढ़ा अदाणी एंटरप्राइजेज, जानें बाकी शेयरों का हाल

Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के सभी शेयरों में गुरुवार 4 मई को शानदार तेजी देखी गई। अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुआई वाले अदाणी ग्रुप की शेयर बाजार में कुल 10 कंपनियां सूचीबद्ध हैं। इन सभी 10 कंपनियों के शेयर आज हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में देखने को मिली, जो ग्रुप की सबसे प्रमुख कंपनी है

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 04, 2023 पर 8:09 PM
Adani Group Shares: अदाणी के सभी 10 शेयरों में शानदार तेजी, 4% चढ़ा अदाणी एंटरप्राइजेज, जानें बाकी शेयरों का हाल
अदाणी पावर के शेयर एनएसई पर 2.81% चढ़कर 238.15 रुपये के भाव पर बंद हुए

Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के सभी शेयरों में गुरुवार 4 मई को शानदार तेजी देखी गई। अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुआई वाले अदाणी ग्रुप की शेयर बाजार में कुल 10 कंपनियां सूचीबद्ध हैं। इन सभी 10 कंपनियों के शेयर आज हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में देखने को मिली, जो ग्रुप की सबसे प्रमुख कंपनी है। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर आज एनएसई पर 3.93% की तेजी के साथ 1,911.25 रुपये के भाव पर बंद हुए। इसके बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में सबसे अधिक तेजी अदाणी पावर (Adani Power) में देखने को मिली और यह एनएसई पर 2.81% चढ़कर 238.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

ग्रुप की बाकी कंपनियों में, अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयर आज एनएसई पर 1.86% फीसदी बढ़कर 1,011.55 रुपये के भाव पर बंद हुए। वहीं अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर 1.51% बढ़कर 679.75 रुपये के भाव पर बंद हुए। अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयरों में 0.79% की तेजी रही। जबकि अदाणी विल्मर (Adani Wilmer) और अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयर क्रमश: 0.39% और 0.37% की बढ़त के साथ बंद हुए।

ग्रुप की सीमेंट कंपनियों में भी आज तेजी रही। अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) का शेयर 1.21% बढ़कर 388.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं एसीसी (ACC) के शेयर 1.30 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। जबकि ग्रुप की मीडिया कंपनी एनडीटीवी (NDTV) के शेयरों में आज 0.38% की बढ़त देखी गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें