Get App

एक्सपर्ट्स को सबसे अधिक यह शेयर पसंद, आपके पोर्टफोलियो में है या नहीं?

मजबूत इकनॉमिक ग्रोथ, कर्ज में उछाल और कैपिटल एक्सपेंडिचर में तेजी के चलते पिछले महीने बैंकिंग, बीमा और इंफ्रा कंपनियां एनालिस्ट्स की टॉप की पसंद बनी रहीं। वहीं वैश्विक और घरेलू स्तर पर चुनौतियों के चलते आईटी और फार्मा शेयरों को लेकर उनका रुझान निगेटिव रहा। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो निफ्टी के शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी की रेटिंग ICICI बैंक को मिली

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 03, 2024 पर 4:11 PM
एक्सपर्ट्स को सबसे अधिक यह शेयर पसंद, आपके पोर्टफोलियो में है या नहीं?
दिसंबर 2022 में Bajaj Finance को खरीदारी की 20, होल्ड की 4 और सेल की 6 कॉल मिली थी। एक साल बाद खरीदारी की कॉल उछलकर 27 हो गई जो निफ्टी 50 के शेयरों में सबसे तेज उछाल रही।

मजबूत इकनॉमिक ग्रोथ, कर्ज में उछाल और कैपिटल एक्सपेंडिचर में तेजी के चलते पिछले महीने बैंकिंग, बीमा और इंफ्रा कंपनियां एनालिस्ट्स की टॉप की पसंद बनी रहीं। वहीं वैश्विक और घरेलू स्तर पर चुनौतियों के चलते आईटी और फार्मा शेयरों को लेकर उनका रुझान निगेटिव रहा। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो निफ्टी के शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी की रेटिंग ICICI बैंक को मिली और 48 बाय कॉल इसे मिली जबकि इसके बाद SBI को 47 और इंडसइंड बैंक को खरीदारी की 45 कॉल मिली। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक सेल रेटिंग विप्रो को मिली और इसे ब्रोकरेज ने 17 सेल कॉल दी, डिविस लैब को 16, टेक महिंद्रा को 16 और एशियन पेंट्स को 15 सेल कॉल मिली।

Nifty पर सबसे अधिक भरोसा ICICI Bank पर

रिटेल और एसएमई सेगमेंट के दम पर क्रेडिट ग्रोथ की हेल्दी स्पीड के चलते BFSI (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस) सेक्टर के लिए यह वित्त वर्ष काफी मजबूत रहा है। एक्सिस सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतर बैंकों में लोन की ग्रोथ मजबूत रही। हालांकि ब्रोकरेज का मानना है कि मार्जिन पर दबाव आगे भी बना रहेगा और फंड की लागत हाई बनी रहेगी। इस वित्त वर्ष में अधिकतर बैंकों का नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NIM) पिछले वित्त वर्ष के लगभग बराबर या उससे कम रह सकता है।

ब्रोकरेज के मुताबिक पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड रिसीवेबल्स की अनसिक्योर्ड लेंडिंग कैटेगरीज का रिस्क वेट RBI ने बढ़ा दिया है जो नियर टर्म में इन सेगमेंट में ग्रोथ सुस्त कर सकती है। हालांकि इस वित्त वर्ष में एसेट क्वालिटी और क्रेडिट कॉस्ट से जुड़ी कोई चिंता की बात नहीं है। यह ICICI बैंक के सितंबर तिमाही के नतीजे में दिखा और इसका स्टैंडएलोन प्रॉफिट सालाना आधार पर 35.5 फीसदी उछलकर 10261 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और नेट इंटेरेस्ट इनकम 24 फीसदी बढ़ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें