आज बाजार में रिकवरी का मूड दिखाई दिया। निफ्टी 18000 के ऊपर टिका रहा। बैंक निफ्टी में भी तेजी देखने को मिली। हालांकि लास्ट के 1 घंटे में ऊपरी स्तरों से थोड़ा दबाव भी नजर आया। बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 847 प्वाइंट चढ़कर 60747 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी 242 प्वाइंट चढ़कर 18101 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी बैंक 394 प्वाइंट चढ़कर 42583 पर बंद हुआ है। इसके साथ ही मिडकैप 296 प्वाइंट चढ़कर 31717 पर बंद हुआ। आज शाम आने वाले TCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली।निफ्टी IT इंडेक्स 2% से ज्यादा उछला। TCS, TECH MAHINDRA, COFORGE आज 3 परसेंट ऊपर चढ़े। तेजी वाले बाजार में आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने ASHOK LEYLAND और ZYDUS LIFE पर दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।
