Get App

Q4 नतीजों के बाद Axis Bank 3% लुढ़का, ब्रोकरेज को अभी भी दिख रहा दम, 94% ने 'बाय' रेटिंग रखी बरकरार

Axis Bank Share Price: नोमुरा ने एक्सिस बैंक के शेयर के लिए 1,560 रुपये प्रति शेयर के ​टारगेट प्राइस के साथ 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने 1,600 रुपये प्रति शेयर के टारगेट के साथ 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 4:33 PM
Q4 नतीजों के बाद Axis Bank 3% लुढ़का, ब्रोकरेज को अभी भी दिख रहा दम, 94% ने 'बाय' रेटिंग रखी बरकरार
मार्च 2026 तिमाही में Axis Bank का शुद्ध स्टैंडअलोन मुनाफा 7,071.31 करोड़ रुपये रहा।

एक्सिस बैंक लिमिटेड के जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद ब्रोकरेज फर्मों का सकारात्मक रुख बरकरार है। बैंक के शेयर को कवर करने वाले एनालिस्ट्स में से 94 प्रतिशत ने 'बाय' रेटिंग दी है। तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध स्टैंडअलोन मुनाफा 7,071.31 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 7,117.50 करोड़ रुपये से लगभग 0.65 प्रतिशत कम है। कुल इनकम लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 38746.64 करोड़ रुपये हो गई। मार्च 2025 तिमाही में यह 38022.03 करोड़ रुपये थी।

शुद्ध ब्याज आय 4.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 14,457 करोड़ रुपये हो गई, जो मार्च 2025 तिमाही में 13,811 करोड़ रुपये थी। शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) 3.62 प्रतिशत रहा। मार्च 2026 तिमाही में एक्सिस बैंक का ग्रॉस NPA (Non-Performing Assets) रेशियो 1.23 प्रतिशत रहा। एक साल पहले यह 1.28 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो सालाना आधार पर मामूली रूप से बढ़कर 0.37 प्रतिशत हो गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 0.33 प्रतिशत था।

मार्च 2026 तिमाही के दौरान बैंक के डिपॉजिट 1335833.97 करोड़ रुपये के रहे। एक साल पहले ये 1172952.02 करोड़ रुपये के थे। एडवांसेज 1233569.88 करोड़ रुपये के रहे, जो मार्च 2025 तिमाही के आखिर तक 1040811.32 करोड़ रुपये के थे।

Axis Bank पर ब्रोकरेज फर्मों की प्रतिक्रिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें