तीसरी तिमाही के मजबूत आंकड़ों के बावजूद 5 फरवरी को दोपहर के कारोबार में बैंक ऑफ इंडिया लगभग 7 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा था। अक्टूबर के बाद से आई 34 फीसदी की तेजी के बाद निवेशकों ने इस स्टॉक में मुनाफावसूली की है। दोपहर 02.40 बजे के आसपास नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ये स्टॉक 141.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था। विश्लेषकों ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया में भारी गिरावट नतीजों के बाद मुनाफावसूली और बैंकिंग क्षेत्र के मार्जिन में लगातार बने दबाव के कारण हुई है।
