Get App

बाजार में 27 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट, जून में सेंसेक्स, निफ्टी 5% फिसले, FIIs कर रहे हैं बिकवाली

अमेरिकी फेड के बाद भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दरें बढ़ाने से शेयर बाजारों में उथल-पुथल का सिलसिला बढ़ता हुआ दिखा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2022 पर 5:40 PM
बाजार में 27 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट, जून में सेंसेक्स, निफ्टी 5% फिसले, FIIs कर रहे हैं बिकवाली
भारतीय शेयर बाजारों ने इस महीने मार्च 2020 के बाद से 27 महीनों में सबसे बड़ी गिरावट का सामना किया

भारतीय शेयर बाजारों में लगातार कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। यहां तक कि इस महीने भी भारतीय बाजार मजबूती के लिए तरसते रह गये। शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में अकेले जून में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट काफी हद तक ठंडे नजर आये। भारतीय बाजारों में विदेशी निवेशकों ने इक्विटी बेचने का सिलसिला बनाये रखा।

इस बार जून में बाजार में 4.9 प्रतिशत की गिरावट रही। ये गिरावट मार्च 2020 के बाद से 27 महीनों में सबसे बड़ी गिरावट साबित हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने एक साल के निचले स्तर पर आ गए। उसी समय रुपया लगभग 1.8 प्रतिशत गिरकर 79 डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इसी समय 10 साल के बॉन्ड यील्ड सपाट नजर आये।

हालांकि भारतीय बाजारों में पिछले कुछ दिनों में तेल की कीमतों में नरमी और चीन द्वारा कोविड प्रतिबंध हटाने के कारण कुछ सुधार देखने को मिला।

रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के कारण आई हुई आर्थिक मंदी की आशंका से बाजार दबाव में है। भू-राजनीतिक संकट की वजह से दुनिया भर की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में महंगाई में रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिली। इससे कच्चे तेल की कीमतें 119 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ीं। कमोडिटीज के भाव में उबाल आया। इतना ही नहीं वैश्विक खाद्य संकट की संभावना भी बढ़ी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें