Get App

Broking Stocks: ब्रोकरेज फर्मों के शेयर धड़ाम, 11% तक गिरा भाव, SEBI के नए सर्कुलर से घट सकती है कमाई

Broking Stocks: SEBI के सर्कुलर के बाद आज 2 जुलाई को शुरुआती कारोबार में एंजेल वन, IIFL सिक्योरिटीज, 5पैसा कैपिटल, SMC ग्लोबल, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज और जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज जैसी ब्रोकिंग कंपनियों के शेयर 2 से 11 प्रतिशत तक लुढ़क गए। जबकि दूसरी सेंसेक्स 0.23 प्रतिशत बढ़कर 79,662.64 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 02, 2024 पर 1:33 PM
Broking Stocks: ब्रोकरेज फर्मों के शेयर धड़ाम, 11% तक गिरा भाव, SEBI के नए सर्कुलर से घट सकती है कमाई
Broking Stocks: SEBI के सर्कुलर से डिस्काउंट ब्रोकर्स की कमाई पर तगड़ा असर पड़ सकता है

Broking Stocks: भारतीय ब्रोकरेज फर्मों के शेयरों में मंगलवार 2 जून को तगड़ी गिरावट आई। यह गिरावट मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के एक सर्कुलर के बाद आई है। इस सर्कलुर में सेबी ने स्टॉक एक्सचेंजों सहित सभी मार्केट इंस्टीट्यूशन को ब्रोकिंग फर्मों पर एक समान फीस लगाने को कहा, जो वॉल्यूम पर आधारित न हो। इस सर्कुलर के बाद आज 2 जुलाई को शुरुआती कारोबार में एंजेल वन (Angle One), IIFL सिक्योरिटीज, 5पैसा कैपिटल (5Paisa Capital), SMC ग्लोबल, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज और जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज जैसी ब्रोकिंग कंपनियों के शेयर 2 से 11 प्रतिशत तक लुढ़क गए। जबकि दूसरी सेंसेक्स 0.23 प्रतिशत बढ़कर 79,662.64 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सबसे अधिक गिरावट एंजल वन के शेयरों में आई, जो 10.50 प्रतिशत तक गिरकर 2,307.95 रुपये प्रति शेयर के निचले स्तर पर पहुंच गया। IIFL सिक्योरिटीज में 7.44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 195.20 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया।

बाकी शेयरों में 5पैसा कैपिटल में 4.5 प्रतिशत, SMC ग्लोबल में 2.4 प्रतिशत, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.81 प्रतिशत और जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.8 प्रतिशत की गिरावट आई। SEBI के नए सर्कुलर में कहा गया है कि स्टॉक एक्सचेंजों और क्लियरिंग कॉरपोरेशंस जैसे मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशन (MIIs) को टर्नओवर के आधार पर ब्रोकिंग फर्मों को डिस्काउंट नहीं देना चाहिए।

फिलहाल स्टॉक एक्सचेंज और क्लियरिंग कॉरपोरेशन जैसे मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशन (MIIs), एक स्लैब स्ट्रक्चर का इस्तेमाल करते ब्रोकर्स से ट्रांजैक्शन और डिपॉजिटरी चार्ज वसूलते हैं। बदले ब्रोकरे भी इसी तरह के स्लैब स्ट्रक्चर का इस्तेमाल करके अपने ग्राहकों से चार्ज लेते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें