Get App

CLSA के एनालिस्ट ने Nifty में गिरावट की आशंका जताई, कहा-Yen अगर 137-138 से नीचे गया तो निफ्टी में करेक्शन आएगा

विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA के एनालिस्ट Laurence Balanco ने कहा कि येन में मजबूती का असर दुनियाभर में रिस्क एसेट्स (शेयर) पर पड़ेगा। उन्होंने CNBC-TV18 के साथ बातचीत में यें बातें कहीं। 28 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे डॉलर के मुकाबले येन 139.45 लेवल पर था। ब्लेंको का मानना है कि येन के सपोर्ट लेवल से नीचे जाते ही निफ्टी में करेक्शन शुरू हो जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2023 पर 10:03 PM
CLSA के एनालिस्ट ने Nifty में गिरावट की आशंका जताई, कहा-Yen अगर 137-138 से नीचे गया तो निफ्टी में करेक्शन आएगा
28 जुलाई को बैंक ऑफ जापान ने बॉन्ड यील्ड पर अपनी पकड़ी ढीली करने के प्लान का ऐलान किया। उसने कहा कि वह सरकारी बॉन्ड यील्ड के 10 साल के टारगेट को जीरो फीसदी के करीब रखेगा।

अगर जापान की करेंसी Yen (येन) 137-138 के लेवल के नीचे चली जाती है तो Nifty 50 में गिरावट आ सकती है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA के एनालिस्ट Laurence Balanco ने यह अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि येन के स्ट्रेंथ का असर दुनियाभर में रिस्क एसेट्स (शेयर) पर पड़ेगा। उन्होंने CNBC-TV18 के साथ बातचीत में यें बातें कहीं। 28 जुलाई को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे डॉलर के मुकाबले येन 139.45 लेवल पर था। Nifty 50 19,598 पर था। ब्लेंको का मानना है कि येन के सपोर्ट लेवल से नीचे जाते ही निफ्टी में करेक्शन शुरू हो जाएगा।

येन में मजबूती का असर दुनियाभर में शेयरों पर दिखा

उन्होंने कहा, "जैसा कि आपने बीती रात रिएक्शन देखा है। येन में मजबूती आने पर दुनियाभर में शेयरों में बिकवाली हो रही है। इसलिए अगर एडजस्टमेंट होता है और येन में और मजबूती आती है तो हमें निफ्टी सहित सभी रिस्क एसेट्स में गिरावट देखने को मिल सकती है।" दुनियाभर में येन का इस्तेमाल रिस्क एसेट्स में कैरी ट्रेड के लिए होता है। ब्लैंको ने कहा कि यील्ड कर्व कंट्रोल में एडजस्टमेंट से जापान की करेंसी अपने प्रमुख सपोर्ट से नीचे चली जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें येन और 137 से 138 के एरिया पर ध्यान रखना पड़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें