Get App

Dealing Rooms: इस स्टॉक में दिखेगा 20 रुपये का अपमूव, प्राइवेट बैंक के शेयर में मिलेगा तगड़ा मुनाफा

HDFC Bank में डीलिंग रूम्स ने अपने क्लाइंट्स को खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स ने प्राइवेट बैंक में खरीदारी करवाई है क्योंकि घरेलू फंड्स ने इसमें जोरदार खरीदारी की है। आज इस स्टॉक में फरवरी सीरीज में 14 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है। बैंकिंग स्टॉक में F&O में नई खरीदारी नजर आई है। इस शेयर में 1700-1725 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

Yatin Motaअपडेटेड Feb 14, 2023 पर 10:43 PM
Dealing Rooms: इस स्टॉक में दिखेगा 20 रुपये का अपमूव, प्राइवेट बैंक के शेयर में मिलेगा तगड़ा मुनाफा
Bharat Forge के स्टॉक में डीलर्स ने BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक इस स्टॉक में 15-20 रुपये की तेजी नजर आ सकती है

बाजार में शानदार तेजी नजर आई। निफ्टी 17900 के पार निकला। आज के शेयर बाजार की तेजी में Reliance, Infosys, ITC जोर लगा रहे हैं। निफ्टी बैंक भी 250 अंक ऊपर कारोबार करता नजर आया। लेकिन मिडकैप में दबाव कायम बना हुआ है। सीएनबीसी-आवाज़ के कमाई का अड्डा में खास सेगमेंट Dealing Rooms Check में यतिन मोता ने बताया कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले पड़ताल की तो पता चला कि आज डीलिंग रूम्स ने अपने क्लाइंट्स को एक प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक में जोरदारी खरीदारी करने की सलाह दी है। इसके साथ ही एक ऑटो, डिफेंस सेक्टर से जुड़े स्टॉक में भी बुलिश राय दी है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-

HDFC Bank

यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयर में डीलर्स ने खरीदारी करवाई है। घरेलू फंड्स ने इसमें जोरदार खरीदारी की है। आज फरवरी सीरीज में इसमें 14 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है। इस स्टॉक में F&O में नई खरीदारी हुई है। डीलर्स को लगता है कि इस शेयर में 1700-1725 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें