Get App

Dividend Stocks: 4 जुलाई को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे 18 कंपनियों के स्टॉक, चेक करें पूरी लिस्ट

Dividend Stocks: 4 जुलाई को 18 कंपनियों के स्टॉक्स एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे। Tech Mahindra, M&M और Escorts Kubota सबसे ज्यादा डिविडेंड दे रही हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 03, 2025 पर 10:32 PM
Dividend Stocks: 4 जुलाई को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे 18 कंपनियों के स्टॉक, चेक करें पूरी लिस्ट
डिविडेंड भुगतान शेयरधारकों को रिटर्न देने का एक अहम जरिया माना जाता है।

Dividend Stocks: वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी यानी मार्च तिमाही के नतीजों के साथ कई कंपनियों ने डिविडेंड का भी ऐलान किया था। इनमें से 18 कंपनियों की डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट नजदीक आ गई है। शुक्रवार, 4 जुलाई को उनके स्टॉक एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे। इसका मतलब है इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास संबंधित कंपनियों के शेयर होंगे, वे डिविडेंड पाने के पात्र होंगे।

डिविडेंड भुगतान शेयरधारकों को रिटर्न देने का एक अहम जरिया माना जाता है। यह खासतौर पर लॉन्ग टर्म निवेशकों को आकर्षित करता है, जो सिर्फ कैपिटल गेन के बजाय नियमित आय भी चाहते हैं। इसके अलावा, नियमित डिविडेंड से यह भी संकेत मिलता है कि कंपनी का फंडामेंटल मजबूत है और प्रबंधन को भविष्य की आय को लेकर भरोसा है।

ये कंपनियां दे रही हैं सबसे ज्यादा डिविडेंड

इस लिस्ट में Tech Mahindra, Mahindra & Mahindra और Escorts Kubota जैसी कंपनियां सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वालों में शामिल हैं। Tech Mahindra ने प्रति शेयर ₹30 का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है, जो इस सूची में सबसे ज्यादा है। इसके बाद Mahindra & Mahindra ₹25.30 प्रति शेयर और Escorts Kubota ₹18 प्रति शेयर का डिविडेंड दे रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें