Get App

Elon Musk की संपत्ति इस साल 8 बिलियन डॉलर से अधिक घटी, अमीरों की लिस्ट में फिसलकर तीसरे पायदान पर

एलॉन मस्क से दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज छिन गया है, अमीरों की लिस्ट में वे फिसलकर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 22, 2021 पर 9:58 PM
Elon Musk की संपत्ति इस साल 8 बिलियन डॉलर से अधिक घटी, अमीरों की लिस्ट में फिसलकर तीसरे पायदान पर

इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) के शेयर में गिरावट का दौर जारी है। कंपनी के शेयर में लगातार 5वें सप्ताह गिरावट आई है जो पिछले 3 साल यानी मार्च 2018 के बाद से यह सबसे बड़ी और सबसे लंबी विकली गिरावट का दौर है। इस सप्ताह Tesla के शेयर 1.5% से अधिक गिरकर 580.88 डॉलर पर बंद हुए।


इससे Tesla के सीईओ एलॉन मस्क (Elon Musk) की संपत्ति में इस साल 8 बिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट आई है। इस वजह से एलॉन मस्क (Elon Musk) से दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज छिन गया है। मस्क की जगह अब Amazon से सीईओ जेफ बेजोस सबसे अमीर व्यक्ति और LVMH के चेयरमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मस्क अब तीसरे नंबर पर हैं।


ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, इस साल मस्क की संपत्ति में 8.09 बिलियन डॉलर यानी करीब 60,000 करोड़ रुपये का गिरावट आई है। 22 मई 2021 को मस्क की कुल संपत्ति 162 बिलियन डॉलर यानी 11.81 लाख करोड़ रुपये से अधिक थी। यानी मस्क का संपत्ति में सालाना आधार पर 4.8% कम हो गया है। 


चीन में टेस्ला कारें की बिक्री में आई 27% की गिरावट के कारण कंपनी के शेयर में गिरावट आई है। Tesla के शेयर में पिछले एक महीने में लगभग 20% की गिरावट आई है। 22 अप्रैल को कंपनी के एक शेयर की कीमत 719.57 डॉलर थी जो आग लुढ़ककर 580.88 डॉलर पर आ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें