Get App

वोडाफोन आइडिया में सबका पैसा डूबा है और मत डुबोएं, निफ्टी में पोजीशनल ट्रेड लेने से बचें - अनुज सिंघल

Nifty trend : निफ्टी डिफेंस इंडेक्स तीन फीसदी से ज्यादा दौड़ा है। कोविड के बढ़ते मामलों के बीच फार्मा शेयरों में आज अच्छी तेजी है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स सवा परसेंट चढ़ा है। आज ऑटो, FMCG, IT और कैपिटल गुड्स शेयरों में भी रौनक। महाराष्ट्र की नई हाउसिंग पॉलिसी के 70 हजार करोड़ रुपए के बोनांजा से मुंबई की रियल एस्टेट कंपनियों में तेजी है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 21, 2025 पर 2:31 PM
वोडाफोन आइडिया में सबका पैसा डूबा है और मत डुबोएं, निफ्टी में पोजीशनल ट्रेड लेने से बचें - अनुज सिंघल
बैंक निफ्टी पर अपनी रणनीति बताते हुए अनुज ने कहा कि निफ्टी बैंक को 54,500 को बचाना जरूरी है। किसी रैली के लिए 55,500 पार करना जरूरी है

Trading strategy : उतार-चढ़ाव के बीच आज बाजार में तेजी की रफ्तार कायम है। निफ्टी करीब 100 चढ़कर 24800 के आसपास दिख रहा है। HDFC बैंक, ICICI बैंक, भारती और बजाज फाइनेंस ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी भी हरे निशान में लौट आया है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती है। डिफेंस शेयरों में फिर रफ्तार लौटी है। निफ्टी डिफेंस इंडेक्स तीन फीसदी से ज्यादा दौड़ा है। कोविड के बढ़ते मामलों के बीच फार्मा शेयरों में आज अच्छी तेजी है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स सवा परसेंट चढ़ा है। आज ऑटो, FMCG, IT और कैपिटल गुड्स शेयरों में भी रौनक। महाराष्ट्र की नई हाउसिंग पॉलिसी के 70 हजार करोड़ रुपए के बोनांजा से मुंबई की रियल एस्टेट कंपनियों में तेजी है।

ऐसे में बाजार का आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार उतार-चढ़ाव के बीच भी तेजी की रफ्तार कायम रखे हुए है। बाजार ऊपर से फिसला है लेकिन नीचे से तेज रिकवरी भी आई है। बैंक निफ्टी का अंडरपरफॉर्मेंस आज भी जारी है। डिफेंस और रेलवे शेयरों में फिर बड़ी खरीदारी लौटी है। बड़ा सवाल यह है कि क्या FIIs आज खरीदारी कर रहे हैं? आज कल के निचले स्तर का बचे रहना काफी अहम है। निफ्टी का 24,900 के ऊपर सेटल होना जरूरी है।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी पर अपनी रणनीति बताते हुए अनुज ने कहा कि निफ्टी का रजिस्टेंस जोन 24,850-24,950 है। इसका सपोर्ट जोन 24,650-24,700 है। अभी के लिए कोई पोजीशनल ट्रेड नहीं लेने की सलाह होगी। इंट्राडे और रेंज के दोनों तरफ ट्रेड करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें