Gainers & Losers: लगातार दो कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद आज घरेलू मार्केट में अच्छी खरीदारी का रुझान दिखा। सेंसेक्स की वीकली एक्सापयरी के एक दिन पहले आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 341.04 प्वाइंट्स यानी 0.46% उछलकर 74169.95 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.50% यानी 111.55 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 22508.75 पर बंद हुआ है। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।
