Get App

'यह स्टॉक मार्केट में बने रहने का सही समय नहीं', एक्सपर्ट ने बताया अब क्या होनी चाहिए निवेशकों की रणनीति

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच Indiacharts के फाउंडर रोहित श्रीवास्तव ने निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि यह इक्विटी में बने रहने का सही समय नहीं है। श्रीवास्तव का मानना है कि अभी और भी ज्यादा गिरावट आ सकती है। जानिए क्या होनी चाहिए अब निवेशकों की रणनीति।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 6:41 PM
'यह स्टॉक मार्केट में बने रहने का सही समय नहीं', एक्सपर्ट ने बताया अब क्या होनी चाहिए निवेशकों की रणनीति
श्रीवास्तव इस समय अपने पर्सनल पोर्टफोलियो में 100 प्रतिशत कैश होल्ड कर रहे हैं।

भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ सत्र से बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशक समझ नहीं पा रहे हैं कि उनकी अगली रणनीति क्या होनी चाहिए। उन्हें बिकवाली करके बाजार से निकल जाना चाहिए, या फिर धीरे-धीरे पैसे लगाना चाहिए। Indiacharts और Strike Money के फाउंडर रोहित श्रीवास्तव ने निवेशकों को अहम रणनीति सुझाई है।

श्रीवास्तव इस समय अपने पर्सनल पोर्टफोलियो में 100 प्रतिशत कैश होल्ड कर रहे हैं। वहीं अपने क्लाइंट्स को उन्होंने सलाह दी है कि वे 30 से 50 प्रतिशत तक कैश बनाए रखें।

ग्लोबल मार्केट में बड़े ट्रेंड रिवर्सल की चेतावनी

मंगलवार को CNBC-TV18 से बातचीत में श्रीवास्तव ने कहा कि ग्लोबल इक्विटी मार्केट्स में यह किसी बड़े या अहम ट्रेंड रिवर्सल की शुरुआती अवस्था हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें