Get App

ग्लोबल मार्केट में 2023 में इन 5 वजहों से आ सकती है गिरावट, रखनी होगी नजर

Global Markets : भले ही लोग केंद्रीय बैंकों के ब्याज दरों में कटौती की राह पर लौटने पर दांव लगा रहे हैं, चीन के कोविड आइसोलेशन से उबर रहा है और यूरोप में संघर्ष समाप्त हो रहा है। हालांकि, अन्य लोग जोखिमों पर नजर बनाए हुए हैं जिनसे बाजार में उथलपुथल मच सकती है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Dec 28, 2022 पर 3:52 PM
ग्लोबल मार्केट में 2023 में इन 5 वजहों से आ सकती है गिरावट, रखनी होगी नजर
ग्लोबल मार्केट्स के लिए एक दशक से ज्यादा का सबसे बद्तर साल और बॉन्ड्स के इस सदी में सबसे बेजोड़ स्थिति में पहुंचने के बाद भी कुछ इनवेस्टर्स 2023 को इतना आसान मानने के लिए तैयार नहीं हैं

Global Markets : ग्लोबल मार्केट्स के लिए एक दशक से ज्यादा का सबसे बद्तर साल और बॉन्ड्स के इस सदी में सबसे बेजोड़ स्थिति में पहुंचने के बाद भी कुछ इनवेस्टर्स 2023 को इतना आसान मानने के लिए तैयार नहीं हैं। आशावादी लोग केंद्रीय बैंकों के ब्याज दरों में कटौती की राह पर लौटने पर दांव लगा रहे हैं। वे चीन के कोविड आइसोलेशन से उबरने और यूरोप में संघर्ष समाप्त होने की बात कर रहे हैं। हालांकि, अन्य लोग जोखिमों पर नजर बनाए हुए हैं जिनसे बाजार में उथलपुथल मच सकती है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में नीचे 5 ऐसे कुछ खतरों का उल्लेख किया जा रहा है, जो आने वाले साल में इनवेस्टर्स की परेशानी बढ़ा सकते हैं...

महंगाई का बढ़ना

फर्स्ट ईगल इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट के को-हेड (ग्लोबल वैल्यू टीम) के मैथ्यू मैक्लेनेन ने कहा, बॉन्ड मार्केट महंगाई के अगले 12 महीने में बेहद सहज स्थिति में आने की उम्मीद कर रहा है। लेकिन यह सोचना गलत भी हो सकता है। उन्होंने कहा, वेज ग्रोथ और एनर्जी कॉस्ट में बढ़ोतरी जैसे सप्लाई से जुड़े प्रेशर वास्तविक खतरे हैं। इससे कंज्यूमर प्राइस में बढ़ोतरी जारी रह सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें