Get App

Granules India का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

निफ्टी में 19700, 19800 और 20000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 19700, 19600 और 19500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45600, 45700 और 46000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 45600, 45500 और 45400 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 01, 2023 पर 2:14 PM
Granules India का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल
Granules India पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने 330 के स्ट्राइक पर सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह दी

फिन निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार में कमजोरी नजर आई। निफ्टी अब फिसलकर 19700 के पास आ गया। निफ्टी बैंक में भी कमजोरी नजर आई। बैंक इंडेक्स में करीब 150 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों ने रिकॉर्ड बना रहा मिडकैप इंडेक्स आज लाल निशान में फिसल गया। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19700, 19800 और 20000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19700, 19600 और 19500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45600, 45700 और 46000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 45600, 45500 और 45400 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें