हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार का मूड अच्छा नजर आया। बाजार का मूड अदाणी-GQG पार्टनर्स डील से सुधरा। निफ्टी ढ़ाई सौ प्वाइंट से ज्यादा उछलकर 17600 के पार पहुंच गया। बैंक निफ्टी ने भी 900 प्वाइंट दौड़ लगाई। आजा बाजार में RIL, HDFC BANK, SBI और ICICI बैंक ने सबसे ज्यादा जोश भरा। बाजार को सरकारी बैंकों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी से भी सहारा मिला। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 5% से ज्यादा ऊपर चढ़ गया। SBI में 5% का उछाल देखने को मिला। यूको बैंक-यूनियन बैंक में भी 6-7 परसेंट की बढ़त नजर आई। वहीं डीलिंग रूम्स में भी आज एक बैंकिंग और एक फाइनेंस सेक्टर के स्टॉक पर बड़े दांव लगाये गये।
