Get App

Hot Stocks: 2-3 हफ्ते में ही चाहते हैं 20% तक रिटर्न तो इस तीन शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत

पिछले कुछ हफ्तों के दौरान भारतीय बाजारों ने एशियाई, यूरोपियन और अमेरिकी बाजारों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है। ग्लोबल इक्विटी मार्केट के सेटअप को देखते हुए लगता है कि आने वाले दिनों में निफ्टी में भी कैच अप रैली देखने को मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2023 पर 3:25 PM
Hot Stocks: 2-3 हफ्ते में ही चाहते हैं 20% तक रिटर्न तो इस तीन शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत
इक्विटी मार्केट और गोल्ड के साथ विपरीत को-रिलेशन रखने वाला ICE Dollar Index 103 के नीचे चला गया है। डॉलर इंडेक्स का गिरना भी दुनियाभर के इक्विटी बाजारों के लिए अच्छा है

16 जनवरी को भी बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहा और इसकी दिशा भी साफ नहीं रही। पिछले हफ्ते निफ्टी 18141-17761 के रेंज में घूमता रहा और इस रेंज के बीच में बंद हुआ। पिछले हफ्ते निफ्टी की ओपनिंग और क्लोजिंग लगभग समान स्तरों पर ही हुई। ऐसे में निफ्टी ने वीकली कैंडलिस्टिक्स की एंडिंग “डोजी” पैटर्न के साथ की। ये बाजार में दिशाहीनता या संभावित ट्रेंड रिवर्सल का संकेत है। ये हफ्ता ऐसा लगातार 5वां हफ्ता है जिसमें निफ्टी ने 17750-17800 का अहम सपोर्ट तोड़ा नहीं है। निफ्टी ने इस रेंज में कई बॉटम बनाए हैं। इसके साथ ही ये हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बुलिश होता दिखा। मजबूत सपोर्ट को पास “डोजी” कैंडलिस्टिक्स का बनाना वीकली चार्ट पर संभावित बुलिश ट्रेंड रिवर्सल का पहला संकेत हो सकता है।

हालांकि निफ्टी को 20-day EMA के स्तर पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। ये इसका स्लोपिंग डाउनवर्ड है और वर्तमान में 18,081 के स्तर पर स्थित है। निफ्टी अभी भी डेली चार्ट पर लोअर टॉप और लोअर बॉटम फॉर्मेशन में है। अगर निफ्टी 18265 का स्तर तोड़ कर ऊपर जाता है तो डेली टाइम फ्रेम पर बना बियरिश सेटअप असर खोता दिखेगा। वर्तमान में NSE500 के 55 फीसदी स्टॉक्स अपने 200 DMA के ऊपर हैं जो बाजार में मजबूत ब्रेड्थ का संकेत है।

ग्लोबल इक्विटी मार्केट का टेक्निकल सेटअप बुलिश हो गया है। ये भारतीय बाजारों के लिए भी शुभ संकेत है। इक्विटी मार्केट और गोल्ड के साथ विपरीत को-रिलेशन रखने वाला ICE Dollar Index 103 के नीचे चला गया है। डॉलर इंडेक्स का गिरना भी दुनियाभर के इक्विटी बाजारों के लिए अच्छा है।

पिछले कुछ हफ्तों के दौरान भारतीय बाजारों ने एशियाई, यूरोपियन और अमेरिकी बाजारों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है। ग्लोबल इक्विटी मार्केट के सेटअप को देखते हुए लगता है कि आने वाले दिनों में निफ्टी में भी कैच अप रैली देखने को मिलेगी। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह है कि वे 18141 के 18250 अपसाइड टार्गेट के लिए 17700 के स्टॉपलॉस के साथ निफ्टी में लॉन्ग बने रहें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें