Get App

Hot Stocks: 2-3 हफ्तों में ही चाहिए डबल डिजिट रिटर्न तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

डॉलर इंडेक्स में गिरावट से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। डॉलर इंडेक्स में अभी और गिरावट की संभावना है। जिससे बुल्स को सपोर्ट मिलेगा। किसी घरेलू ट्रिगर के अभाव में अब बाजार की नजर ग्लोबल फैक्टर पर रहेगी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 28, 2022 पर 9:39 AM
Hot Stocks: 2-3 हफ्तों में ही चाहिए डबल डिजिट रिटर्न तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल
बैंक निफ्टी ने कल आउटपरफार्म किया। ये 42000 के ऊपर टिका हुआ है। अब इसके लिए पहला लक्ष्य 43000 पर दिख रहा है

PRAVESH GOUR ,Swastika Investmart.

कल के वोलेटाइल और रेंजबाउंड कारोबार के बीच निफ्टी अंत में 18350 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। 18350 के ऊपर की बंदी को चलते निफ्टी में अगले कुछ कारोबारी सत्रों में ही न्यू हाई बनने के संकेत दिख रहे हैं। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 18611 और 18888 अगला लक्ष्य नजर आ रहा है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 18250 पर पहला सपोर्ट है। उसके बाद 18080–17950 पर बड़े सपोर्ट हैं।

बैंक निफ्टी ने कल आउटपरफार्म किया। ये 42000 के ऊपर टिका हुआ है। अब इसके लिए पहला लक्ष्य 43000 पर दिख रहा है। उसके बाद ये 44000 पर जाता दिख सकता है। नीचे की तरफ बैंक निफ्टी के लिए 42000 और 41700 पर मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर हम डेरीवेटिव आंकड़ों पर नजर डालें तो पुट कॉल रेशियो और इंडेक्स फ्यूचर में FII की लॉन्ग पोजीशन अभी अनुकूल स्थिति में है। ऑप्शन चेन पर नजर डालें तो 19000 के स्तर तक अब कोई बड़ी बाधा नजर नहीं आ रही है। जबकि 18300-18200 मजबूत पुट बेस बन गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें