Get App

Godrej Properties के शेयर नतीजों के बाद टूटे, सीएलएसए ने भी घटाया टारगेट

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि लो कलेक्शन और खर्च में बढ़त के चलते कंपनी के कैश फ्लो पर निगेटिव असर पड़ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2022 पर 2:49 PM
Godrej Properties के शेयर नतीजों के बाद टूटे, सीएलएसए ने भी घटाया टारगेट
सीएलएसए ने इस स्टॉक पर underperform रेटिंग बनाए रखते हुए इसके टारगेट को घटाकर 1523 रुपये कर दिया है।

Godrej Properties के शेयर आज इंट्राडे में 3 फीसदी तक टूटे है। बता दें कि कल कंपनी ने अपनी पहली तिमाही के नतीजे पेश किए थे। नतीजों के बाद आज इस स्टॉक की पिटाई होती दिखी है ।

मुंबई स्थिति रियल एस्टेट कंपनी Godrej Properties ने सूचित किया है कि 30 जून 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड प्रॉफिट में सालाना आधार पर 154 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 43.3 करोड़ रुपये पर रही है। कंपनी के मुनाफे में पिछले साल के लो बेस के कारण प्रतिशत में इतनी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में देश कोरोना की दूसरी लहर के दौर से गूजर रहा था।

30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 184 फीसदी की बढ़त के साथ 244.67 करोड़ रुपये पर रही है। तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी के नतीजे काफी कमजोर रहे है। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 83 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी की कोर प्रॉफिट सालाना आधार पर 41 फीसदी की बढ़त के साथ 116 करोड़ रुपये पर रही है लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 71 फीसदी की गिरावट देखने को मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें