कोटक महिंद्रा बैंक (KOTAK MAHINDRA BANK) ने वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही के नतीजे बुधवार 4 मई 2022 को घोषित किये। इस अवधि में बैंक का मुनाफा 64.5 प्रतिशत बढ़कर 2,767.4 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में बैंक का मुनाफा 1,682.4 करोड़ रुपये रहा था।
