Get App

पेपर कंपनियों ने मांग बढ़ने के चलते बढ़ाये अपने प्रोडक्ट्स के दाम, शेयरों में दिखी तेजी

पेपर कंपनियों द्वारा अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाने की वजह से आज JK Paper, West Coast Paper, Andhra Paper, Seshasayee Paper, Century Textiles & Industries और Tamil Nadu Newsprint जैसे पेपर स्टॉक्स में आज बढ़त देखने को मिली

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 24, 2022 पर 6:04 PM
पेपर कंपनियों ने मांग बढ़ने के चलते बढ़ाये अपने प्रोडक्ट्स के दाम, शेयरों में दिखी तेजी
भू-राजनीतिक संकट और लॉजिस्टिक परेशानियों की वजह से एनर्जी, केमिकल्स और पैकेजिंग खर्च बढ़ने के कारण पेपर कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में कई बार अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाये हैं

पेपर कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाये। इसके बाद आज यानी बुधवार 24 अगस्त को जेके पेपर (JK Paper), वेस्ट कोस्ट पेपर (West Coast Paper), आंध्र पेपर (Andhra Paper), शेषशायी पेपर (Seshasayee Paper), सेंचुरी टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज (Century Textiles & Industries) और तमिलनाडु न्यूज़प्रिंट (Tamil Nadu Newsprint) जैसे पेपर स्टॉक्स में आज तेजी देखने को मिली।

जेके पेपर ने अपने पैकेजिंग बोर्ड प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाये हैं। एसएमआईएफएस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (SMIFS Institutional Equities) ने कहा कि यह वृद्धि सभी उत्पादों में 3,200-5,000 रुपये प्रति मीट्रिक टन (एमटी) की रेंज में की गई है। नई कीमतें 22 अगस्त से लागू हो गई हैं।

सेंचुरी टेक्सटाइल्स ने 1 सितंबर से कॉपियर पेपर की कीमत में 1,500 रुपये प्रति मीट्रिक टन और नॉन-कॉपियर सेगमेंट में 2,000-3,000 रुपये / मीट्रिक टन की बढ़ोतरी की घोषणा की। कीमतों में ये बढ़ोत्तरी 22 अगस्त से प्रभावी है।

भू-राजनीतिक संकट और लॉजिस्टिक दिक्कतों के कारण एनर्जी, केमिकल्स और पैकेजिंग खर्च के रूप में इनपुट लागत में वृद्धि होने के चलते पेपर कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में कई बार कीमतों में बढ़ोतरी की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें