Get App

Q1 नतीजों के बाद HCL Tech का शेयर 2% टूटा, खरीदें, बेचें या बने रहें जानिए क्या है दिग्गज ब्रोकरेजेज की राय

जेफरीज ने एचसीएल टेक पर 'hold'रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक के लिए 980 रुपये का लक्ष्य दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2022 पर 10:43 AM
Q1 नतीजों के बाद HCL Tech का शेयर 2% टूटा, खरीदें, बेचें या बने रहें जानिए क्या है दिग्गज ब्रोकरेजेज की राय
जेफरीज ने एचसीएल टेक पर 'hold'रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक के लिए 980 रुपये का लक्ष्य दिया है।

13 जुलाई यानी आज के कारोबार में एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के शेयर 905.20 रुपये के अपने 52 वीक लो को छुते नजर आए। पहली तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आज के शुरुआती कारोबार में HCL Tech का शेयर 2 फीसदी टूटा।

बता दें कि HCL TECH ने मंगलवार यानी 12 जुलाई को बाजार बंद होने के बाद 30 जून 2022 को खत्म हुई अपने पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 3,283 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,593 करोड़ रुपये पर रहा था।

तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की आय 22,597 करोड़ रुपये से बढ़कर 23,464 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। जबकि इसके 23,410 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था। 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी की डॉलर में होने वाली आय 302.5 करोड़ डॉलर पर रही है। जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 299.3 करोड़ डॉलर पर रही थी। बता दें कि एनालिस्ट ने कंपनी की डॉलर आय 303.2 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान किया था।

कंपनी की एट्रिशन रेट 23.8 फीसदी पर रही है जो कि पिछली तिमाही में 21.9 फीसदी पर रही थी। जबकि यह दर पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 11.8 फीसदी रह थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें