Get App

Stock In News: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2022 पर 9:37 AM
Stock In News: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई
खबरों के दम पर इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। लेकिन सबसे पहले नजर डालते है कि आज किन कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे।

आज Mindtree, Tata Metaliks, Gujarat Hotels, International Travel House, Premier Polyfilm, Ramasigns Industries, and Jupiter Industries & Leasing के 30 जून 2022 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आने वाले हैं

फोकस में पेपर शेयर

घरेलू पेपर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है। पेपर इंपोर्ट पर निगरानी के लिए 1 अक्टूबर से PIMS (Paper Import Monitoring System) लागू होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें