Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
फोकस में AU SMALL BANK
डिपॉजिट 45.3% बढ़कर 52285 करोड़ रुपये रहा जबकि लोन 41.3% बढ़कर 11038 करोड़ रुपये हो गया। वहीं AUM 26.9% बढ़कर 47843 करोड़ रुपये रहा है। इस बीच तिमाही दर तिमाही आधार पर फंड लागत 5.9% से घटकर 5.7% रही है।
VEDANTA पर फोकस
Q4 में एल्युमिनियम प्रोडक्शन 8% बढ़कर 5.72 लाख टन रहा है।
HIND ZINC पर फोकस
Q4 में माइन मेटल उत्पादन सालाना आधार पर 3% बढ़कर 2.95 लाख टन रहा है जबकि रिफाइन्ड मेटल उत्पादन 2% बढ़कर 2.60 लाख टन रहा है वहीं इंटिग्रेटेड जिंक उत्पादन 8% बढ़कर 2.11 लाख टन रहा है। सिल्वर उत्पादन 20% गिरकर 162MT रहा है।
MOIL पर फोकस
FY22 में कंपनी का उत्पादन सालाना आधार पर 8% बढ़कर 1.2 mt रहा है जबकि कुल टर्नओवर 22% बढ़कर 1440 करोड़ रुपये रहा है। FY22 में कुल बिक्री 1.2 mt रही है।
BEML पर फोकस
FY22 में प्रोविजनल रेवेन्यू 4000 करोड़ से ज्यादा रहा है।
फोकस में TCS
Payments Canada के साथ स्ट्रैटेजिक करार किया है। टीसीएस रियल टाइम पेमेंट सिस्टम सॉल्यूशन में मदद करेगी।
SBI CARDS में ब्लॉक डील
SBI CARDS में आज बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। CA ROVER HOLDINGS कंपनी के 2 हजार 500 करोड़ रुपए के शेयर बेचेगा। 3 फीसदी डिस्काउंट के साथ करीब 850 रुपए प्रति शेयर पर सौदे संभव हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।