Get App

Taking Stock : आरबीआई पॉलिसी के बाद हरे निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है इसकी चाल

निफ्टी लगातार तीसरे हफ्ते बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा है। हालांकि इस हफ्ते निफ्टी के बढ़ने की गति थोड़ी धीमी रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2022 पर 6:13 PM
Taking Stock : आरबीआई पॉलिसी के बाद हरे निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है इसकी चाल
आज शाम अमेरिका का जुलाई का नॉन फॉर्म पेरोल डेटा आने वाला है। जिससे अमेरिका सहित दूसरे बाजारों पर असर पड़ सकता है

आज भारतीय बाजार हल्के हरे निशान में बंद हुए हैं। 5 अगस्त को आरबीआई ने अपनी अहम पॉलिसी रेट में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है जबकि अनुमान था कि यह बढ़ोतरी 0.30 -0.40 फीसदी रह सकती है। आरबीआई द्वारा दरों में बढ़ोतरी के बावजूद बाजार हरे निशान में बंद हुआ है। यह अपने में पॉजिटिव संकेत है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 89.13 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 58,387.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5.80 अंक यानी 0.03 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 17,387.80 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में आज लगातार तीसरे हफ्ते बढ़त के साथ वीकली क्लोजिंग होती हुई दिखी है।

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि ब्याज दरों में अनुमान से ज्यादा बढ़ोतरी के बावजूद मार्केट ने बढ़ते बॉन्ड यील्ड के साथ आरबीआई के ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी का स्वागत किया है। हालांकि मेटल की कीमतें घट रही है फिर भी आरबीआई ने वित्त वर्ष 2023 के महंगाई लक्ष्य को 6.7 फीसदी पर बनाए रखा है जो कि उसकी टॉलरेंस लिमिट से ज्यादा है। विनोद नायर ने आगे कहा कि हालांकि तीसरी और चौथी तिमाही में महंगाई 4-4.1 फीसदी के बीच रहने की संभावना है लेकिन बाजार भविष्य को लेकर उम्मीदों से भरा है।

08 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

HDFC Securities के दीपक जसानी का कहना है कि शुक्रवार को एशियाई बाजारों में बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं यूरोपीय बाजार दिशाहीनता के स्थिति में नजर आए। आज शाम अमेरिका का जुलाई का नॉन फॉर्म पेरोल डेटा आने वाला है। जिससे अमेरिका सहित दूसरे बाजारों पर असर पड़ सकता है। हालांकि निफ्टी इस हफ्ते 1.39 फीसदी बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा है। लेकिन यह पिछले 3 कारोबारी सत्रों में इंट्राडे उठापटक के बीच एक सीमित दायरे में ही घूमता नजर आया है। जल्द ही बाजार में बुल और बीयर के उठापटक थमती नजर आ सकती है औऱ शॉर्ट टर्म के लिए इसकी दिशा साफ होती दिख सकती है। अब ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17595 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है जबकि नीचे की तरफ 17161 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें