Get App

टाटा ग्रुप के इन दो शेयरों ने 2 साल में दिया 340% तक का रिटर्न, क्या आपके पैसे भी हुए डबल?

TCS के शेयरों में पिछलेत दो वर्षों में लगभग 105 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2022 पर 10:11 AM
टाटा ग्रुप के इन दो शेयरों ने 2 साल में दिया 340% तक का रिटर्न, क्या आपके पैसे भी हुए डबल?
TATA Steel के स्टॉक ने पिछले दो वर्षों में 340 प्रतिशत का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है

दो महीने से अधिक समय तक बिकवाली झेलने के बावजूद कुछ भारतीय शेयरों ने पिछले दो वर्षों में शानदार रिटर्न दिये हैं। खासकर 23 मार्च 2020 को बाजार के निचले स्तर पर जाने के बाद कुछ शेयरों ने जोरदार रिटर्न दिया है। टाटा स्टील (Tata Steel) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services (TCS) के शेयर उनमें से एक हैं।

फिलहाल के मंदी वाले बाजारों में टाटा समूह के ये दो शेयर अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर के करीब आ गए हैं। हालांकि इन दोनों शेयरों ने अभी भी पिछले दो वर्षों में अपने शेयरधारकों के पैसे को दोगुना कर दिया है।

TCS शेयर के भाव का लेखा-जोखा

TCS के शेयर अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर 3036 रुपये के करीब हैं, जो अपने मौजूदा स्तरों से लगभग 350 रुपये कम है। हालाँकि, अगर हम मार्च 2020 में बाजार के निचले स्तर के बाद TCS के शेयर के भाव के लेखा-जोखा को देखें, तो टाटा समूह का यह स्टॉक अभी भी एक मजबूत पोर्टफोलियो स्टॉक दिखता है क्योंकि यह पिछले दो वर्षों में अपने निवेशकों के पैसे को दोगुना करने में कामयाब रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें