आज के कमजोर बाजार में भी Titagarh Wagons के स्टॉक में जोरदार तेजी देखने को मिली है और इसने बीएसई पर 3 फीसदी की बढ़त के साथ 127.60 रुपये का अपना 4 साल का हाई हिट किया है। पिछले 2 हफ्तों में यह स्टॉक बाकी बाजार से बेहतर प्रदर्शन करता नजर आया है और इस अवधि में इसमें 26 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। कंपनी की ऑर्डर बुक काफी मजबूत स्थित में है जिसका फायदा स्टॉक को मिलता दिख रहा है। यह स्टॉक मार्च 2018 के बाद के अपने हाईएस्ट लेवल पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं आज सेंसेक्स-निफ्टी में लगभग 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
