Get App

Trade Spotlight:एमसीएक्स इंडिया, बजाज हेल्थकेयर ने अब तक कराई जोरदार कमाई, जानें अब क्या हो इनमें निवेश रणनीति

Biocon- इस शेयर पर गौरव शर्मा की राय है कि शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स इस स्टॉक में वर्तमान भाव पर खरीदारी कर सकते है। आगे आनेवाले हफ्तो में इस स्टॉक में 400-440 रुपये का लेवल आसानी से देखने को मिल सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2021 पर 11:27 AM
Trade Spotlight:एमसीएक्स इंडिया, बजाज हेल्थकेयर ने अब तक कराई जोरदार कमाई, जानें अब क्या हो इनमें निवेश रणनीति
कल के कारोबार में Biocon और MCX India फोकस में रहे थे। ये दोनों स्टॉक एफएंडओ सेगमेंट के टॉप 3 गेनर में शामिल रहे थे। Biocon में कल 6.27 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी और यह 382.80 के स्तर पर बंद हुआ था।

8 दिसंबर यानी कल के कारोबार में बाजार में 1.7 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। आरबीआई द्वारा नरम नीतियों का दौर बनाए रखने, एशियाई बाजार से अच्छे संकेतों और चौतरफा खरीदारी के दम पर कल लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी देखने को मिली।

निफ्टी कल लगभग 300 अंक की बढ़त के साथ 17,470 के स्तर पर बंद हुआ जो 25 नवंबर के बाद की हाइएस्ट क्लोजिंग थी। वहीं सेसेंक्स 1,000 से ज्यादा अंकों की बढ़त लेकर 58,650 पर बंद हुआ। छोटे-मझोले शेयरों में भी कल खरीदारी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.6 फीसदी और स्म़ॉलकैप इंडेक्स 1.8 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

कल के कारोबार में Biocon और MCX India फोकस में रहे थे। ये दोनों स्टॉक एफएंडओ सेगमेंट के टॉप 3 गेनर में शामिल रहे थे। Biocon में कल 6.27 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी और यह 382.80 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं MCX India 5 फीसदी की बढ़त के साथ 1,703.90 के स्तर पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें