Get App

TVS Motor बनी देश की छठी सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी, किन वजहों से पीछे छूटी Hero MotoCorp?

एनालिस्ट्स को भरोसा है कि दूसरी टू व्हीलर ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEM) की तुलना में टीवीएस की बेहतर अर्निंग ग्रोथ जारी रहेगी। कंपनी को नए मॉडल्स, रेवेन्यू में विविधता के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर जोर के चलते बढ़त हासिल है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Oct 12, 2022 पर 8:36 PM
TVS Motor बनी देश की छठी सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी, किन वजहों से पीछे छूटी Hero MotoCorp?
बुधवार को TVS Motors का शेयर 1.9 फीसदी मजबूती के साथ 1,075 रुपये पर पहुंचने के साथ उसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 51,071 करोड़ रुपये हो गया

TVS Motor : टीवीएस मोटर कंपनी लि. देश की सबसे ज्यादा वैल्यूएबल लिस्टेड ऑटोमोबाइल कंपनी बन गई है। उसने 2022 में अभी तक शेयर में 72 फीसदी की मजबूती के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। खास बात यह है कि कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, टीवीएस की तुलना में Hero MotoCorp का रेवेन्यू और मार्केट शेयर खासा ज्यादा है।

मार्च के निचले स्तरों से 100% मजबूत हुआ शेयर

बीएसई से मिले डेटा से पता चलता है कि बुधवार को TVS Motors का शेयर 1.9 फीसदी मजबूती के साथ 1,075 रुपये पर पहुंचने के साथ उसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 51,071 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक मार्च के निचले स्तरों से 100 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है।

IT शेयरों में गिरावट के बावजूद टेक सेक्टर का 2023-25 का आउटलुक नजर आ रहा अच्छा, जानिए क्यों

सब समाचार

+ और भी पढ़ें