Get App

Vedanta ने सेमीकंडक्टर बिजनेस पर किया कंफ्यूज, तो NSE और BSE ने पूछा-कौन सी कंपनी है इसकी ओनर?

16 फरवरी की एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया था, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का प्रस्तावित बिजनेस वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) के तहत नहीं है और हम समझते हैं कि यह होल्डिंग कंपनी के अधीन होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 15, 2022 पर 4:29 PM
Vedanta ने सेमीकंडक्टर बिजनेस पर किया कंफ्यूज, तो NSE और BSE ने पूछा-कौन सी कंपनी है इसकी ओनर?
बीएसई और एनएसई ने कंपनी से इन दोनों घटनाक्रमों- गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट और महाराष्ट्र में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग हब पर स्पष्टीकरण मांगा है

Vedanta Ltd : गुजरात में फॉक्सकॉन के साथ मिलकर गुजरात में एक सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट (semiconductor manufacturing plant) लगाने और दो साल के भीतर मार्केट में इसके प्रोडक्ट्स आने के ऐलान के बाद 14 सितंबर को वेदांता लि. के शेयरों में 10 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया।

इस साल फरवरी में हुए ऐलान पर गौर करें तो उस समय Foxconn-Vedanta ज्वाइंट वेंचर का प्रस्ताव रखा गया था। कंपनी ने उस समय स्पष्ट कर दिया था कि सेमीकंडक्टर बिजनेस उसकी होल्डिंग कंपनी Vedanta Resources के अधीन चलाया जाएगा।

फिर क्यों आई वेदांता लि. में 10 फीसदी की रैली

16 फरवरी की एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया था, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का प्रस्तावित बिजनेस वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) के तहत नहीं है और हम समझते हैं कि यह होल्डिंग कंपनी के अधीन होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें