Get App

HUL ने लीडरशिप में किया बदलाव, ब्यूटी एंड पर्सनल केयर, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर करेगी फोकस

Hindustan Unilever Limited (HUL) ने अपनी मैनेजमेंट कमिटी में रणनीतिक बदलावों का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि B&W और PC के कार्यकारी निदेशक Madhusudhan Rao ने सेवानिवृत्त होने का फैसला किया है। उनके स्थान पर हरमन ढिल्लों और कार्तिक शेखर HUL MC में शामिल होंगे

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 02, 2023 पर 10:38 AM
HUL ने लीडरशिप में किया बदलाव, ब्यूटी एंड पर्सनल केयर, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर करेगी फोकस
HUL का लक्ष्य ब्यूटी एंड पर्सनल केयर (BPC) डिवीजन पर फोकस बढ़ाना है। इसके साथ ही भविष्य की तैयारी के लिए अपने डिजिटल एजेंडे को बढ़ावा देना है

HUL Share Price : हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited (HUL) ने अपनी मैनेजमेंट कमिटी (MC) में रणनीतिक बदलावों का ऐलान किया है। कंपनी का लक्ष्य ब्यूटी एंड पर्सनल केयर (BPC) डिवीजन पर फोकस बढ़ाना है। इसके साथ ही भविष्य की तैयारी के लिए अपने डिजिटल एजेंडे को बढ़ावा देना है। एचयूएल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी रूप से ब्यूटी एंड पर्सनल केयर डिवीजन समर्पित ब्यूटी एंड वेलबींग (B&W) और पर्सनल केयर (PC) बिजनेस में परिवर्तित हो जाएगा। कंपनी ने बताया कि B&W और PC के कार्यकारी निदेशक मधुसूदन राव (Madhusudhan Rao) ने सेवानिवृत्त होने का फैसला किया है। उनके स्थान पर हरमन ढिल्लों (Harman Dhillon) और कार्तिक चंद्रशेखर (Kartik Chandrasekhar) 1 अप्रैल, 2024 से क्रमशः ब्यूटी एंड वेलबीइंग और पर्सनल केयर के कार्यकारी निदेशक के रूप में HUL MC में शामिल होंगे।

हरमन ढिल्लों, वर्तमान में इंडिया स्किन केयर हेड हैं। उनके पास HUL में 17 वर्षों से काम करने का अनुभव है। उन्हें ब्यूटी और वेलबीइंग की गहरी समझ है। उन्होंने विश्व स्तर पर TRESemmé व्यवसाय का नेतृत्व किया है। ढिल्लों ने भारत में Dove हेयर और TRESemme जैसे प्रतिष्ठित हेयरकेयर ब्रांड लॉन्च किये हैं।

वहीं कार्तिक चंद्रशेखर डी एंड ई बाजारों के लिए ओरल केयर और स्किन क्लींजिंग के प्रमुख और वैश्विक उपाध्यक्ष हैं। वे 1998 से एचयूएल के साथ काम कर रहे हैं। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्तिक के व्यापक मार्केटिंग करियर में लाइफबॉय (Lifebuoy) को दुनिया का नंबर 1 स्वच्छता ब्रांड बनाना शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें