Get App

HUL Share Price: कमजोर तिमाही के बावजूद ब्रोकरेज का भरोसा कायम, इस टारगेट पर दी निवेश की सलाह

HUL Share Price: देश में FMCG सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड (HUL) के लिए चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही अप्रैल-जून अनुमान से कमजोर रही। जून तिमाही में कंपनी का स्टैंडएलोन प्रॉफिट सालाना आधार पर 7.9 फीसदी बढ़कर 2472 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें 10 फीसदी की गिरावट आई

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 22, 2023 पर 3:55 PM
HUL Share Price: कमजोर तिमाही के बावजूद ब्रोकरेज का भरोसा कायम, इस टारगेट पर दी निवेश की सलाह
कमोडिटी की कम होती लागत और गांवों में सुधरती मांग के चलते ब्रोकरेज HUL में निवेश को लेकर पॉजिटिव है।

HUL Share Price: देश में FMCG सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड (HUL) के लिए चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही अप्रैल-जून अनुमान से कमजोर रही। जून तिमाही में कंपनी का स्टैंडएलोन प्रॉफिट सालाना आधार पर 7.9 फीसदी बढ़कर 2472 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें 10 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि कंपनी के सीईओ और एमडी रोहित जावा ग्रोथ को लेकर पॉजिटिव दिख रहे हैं और उनका मानना है कि एफएमसीजी मार्केट धीरे-धीरे रिकवर हो रहा है।

ऐसे में घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है और इसके टारगेट के हिसाब से एचयूएल के शेयर मौजूदा लेवल से 19 फीसदी उछल सकते हैं। एचयूएल के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 3.65 फीसदी की गिरावट के साथ 2603.80 रुपए (HUL Share Price) पर बंद हुए।

Yes Bank Q1 Results:  जून तिमाही में 10% बढ़ा मुनाफा, अब इस टारगेट पर लगाएं पैसे

ब्रोकरेज को क्यों है HUL पर भरोसा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें