बाजार में रिकवरी का मूड नजर आया। निफ्टी निचले स्तरों से 100 प्वाइंट सुधरा। जबकि बैंक निफ्टी 200 प्वाइंट सुधरा। वहीं, लगातार 7वें दिन निफ्टी मिडकैप इंडेक्स चढ़ा। चीन के रेट कट के बाद मेटल शेयरों में तेजी नजर आई।जिंदल स्टील और हिंद कॉपर 2% से ज्यादा चढ़कर कारोबार करते नजर आये। उधर IT और ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। टाटा मोटर्स 7 साल के शिखर पर पहुंचा। इधर ब्लॉक डील के बाद HDFC AMC का शेयर 8% से ज्यादा उछलकर वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं आज बाजार के इस माहौल में डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने आरईसी और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के शेयर में दांव लगाया है। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता की पड़ताल के अनुसार दोनों स्टॉक्स में डीलर्स ने खरीदारी की राय अपने क्लाइंट्स को दी
