Get App

भारतीय बाजार फेयर वैल्यू जोन में, आईटी में निवेश के लिए अभी करें थोड़ा इंतजार: देवेंद्र सिंघल

इक्विटी फंड प्रबंधन और रिसर्च में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले देवेंद्र सिंघल का कहना है कि हाल में आए कंपनियों के नतीजों और आईटी कंपनियों के मैनेजमेंट की कमेंट्री से पता चलता है कि आईटी सेक्टर के अधिकांश ग्राहक गैर जरूरी आईटी खर्च को टाल रहे हैं। ऐसे में लगता है कि आईटी सेक्टर में होने वाले निवेश में कमजोरी देखने को मिलेगा। इस सेक्टर में निवेश के लिए अभी और इंतजार करने की जरूरत है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 03, 2023 पर 7:22 PM
भारतीय बाजार फेयर वैल्यू जोन में, आईटी में निवेश के लिए अभी करें थोड़ा इंतजार: देवेंद्र सिंघल
देश की राजनीतिक गतिविधियों का असर भी बाजार पर पड़ सकता है। 2024 के आम चुनावों की ओर बढ़ने के साथ ही आने वाले राज्यों के चुनावों में कोई बड़ा उलटफेर भी बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव ला सकता है

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट और फंड मैनेजर देवेंद्र सिंघल ने मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि चौथी तिमाही में अब तक आए कंपनियों के नतीजों और उनके मैनेजमेंट की कमेंट्री से संकेत मिलता है कि मार्जिन पर दबाव का सबसे बुरा दौर बीत चुका है। कंपनियों को कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और वेतन बढ़ोतरी ( खास कर आईटी इंडस्ट्री में) को दबाव से निजात मिल रही। इसके चलते आगे हमें कंपनियों का मार्जिन ओर बेहतर होता दिखेगा।

इक्विटी फंड प्रबंधन और रिसर्च में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले देवेंद्र सिंघल का कहना है कि हाल में आए कंपनियों के नतीजों और आईटी कंपनियों के मैनेजमेंट की कमेंट्री से पता चलता है कि आईटी सेक्टर के अधिकांश ग्राहक गैर जरूरी आईटी खर्च को टाल रहे हैं। ऐसे में लगता है कि आईटी सेक्टर में होने वाले निवेश में कमजोरी देखने को मिलेगा। इस सेक्टर में निवेश के लिए अभी और इंतजार करने की जरूरत है।

भारतीय बाजार इस समय फेयर वैल्यू जोन में

भारतीय इक्विटी मार्केट पर बात करते हुए देवेंद्र सिंघल ने कहा कि भारतीय इक्विटी मार्केट अक्टूबर 2021 से ही एक दायरे में घूमता रहा है और पिछली कुछ तिमाहियों में सेक्टर रोटेशन देखने को मिला है। इस अवधि के दौरान कंपनियों आय में तेजी से वृद्धि हुई है। मार्केट का वैल्यूएशन भी निश्चित रूप से उतना महंगा नहीं है जितना पहले हुआ करता था। अगर हम फॉरवर्ड अर्निंग मल्टिपल्स पर नजर डालें तो पता चलता है कि भारतीय बाजार इस समय फेयर वैल्यू जोन में है। हमें लगता है कि अगर कोई बड़ा बाहरी झटका नहीं लगता तो जल्द ही हमें बॉटम बनता दिखेगा जो मौजूदा स्तरों से दूर नहीं होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें