Get App

OMC Stocks: Indian Oil और HPCL-BPCL को एक और झटका, कोटक ने घटाया टारगेट प्राइस तो शेयर धड़ाम

OMC Stocks: घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने तेल बेचने वाली सरकारी कंपनियों इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के शेयरों पर बेयरेश रुझान अपनाया है। ब्रोकरेज फर्म ने इनके टारगेट प्राइस में कटौती की है। चेक करें इस बेयरेश रुझान की वजह और अब टारगेट प्राइस क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 17, 2026 पर 3:57 PM
OMC Stocks: Indian Oil और HPCL-BPCL को एक और झटका, कोटक ने घटाया टारगेट प्राइस तो शेयर धड़ाम
घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक ने Indian Oil, Hind Petro और BPCL को फिर से सेल रेटिंग दी है।

OMC Stocks: घरेलू स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की उठा-पटक के बीच तेल बेचने वाली सरकारी कंपनियों इंडियन ऑयल, हिंद पेट्रो और भारत पेट्रोलियम के शेयर धड़ाम हो गए। इनके शेयरों पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल की रिपोर्ट ने दबाव बनाया जिसने इनके टारगेट प्राइस में कटौती की है। इसने निवेशकों का सेंटिमेंट प्रभावित किया और ये 1% से अधिक टूट गए। आज बीएसई पर इंडियन ऑयल के शेयर बीएसई पर 1.71% की गिरावट के साथ ₹146.65 (Indian Oil Share Price), हिंद पेट्रो के शेयर 2.36% की फिसलन के साथ ₹346.20 (Hind Petro Share Price) और भारत पेट्रोलियम के शेयर 1.16% की गिरावट के साथ ₹299.90 (Bharat Petroleum Share Price) पर बंद हुए हैं। इंडियन ऑयल के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.51% टूटकर ₹145.45 , बीपीसीएल के शेयर 2.21% फिसलकर ₹298.20 और एचपीसीएल के शेयर 4.03% गिरकर ₹340.25 तक आ गए थे।

Indian Oil, Hind Petro और BPCL का अब क्या है टारगेट प्राइस?

17 मार्च को अपने नोट में घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने इंडियन ऑयल, हिंद पेट्रो और बीपीसीएल को फिर से सेल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इंडियन ऑयल के टारगेट प्राइस को 20% घटाकर ₹125 से ₹100 कर दिया है तो भारत पेट्रोलियम का टारगेट प्राइस भी 20% कम करके ₹300 से ₹240 कर दिया। हिंद पेट्रो के टारगेट प्राइस में अधिक कटौती है और इसे ₹335 से करीब 30% घटाकर ₹235 कर दिया है।

ब्रोकरेज फर्म ने क्यों अपना बेयरेश रुझान?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें