Get App

Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Indus Towersl का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

निफ्टी में 18700, 18800 और 18900 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 18700, 18600 और 18500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43500, 43600 और 43800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 43300, 43200 और 43000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 20, 2023 पर 2:37 PM
Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Indus Towersl का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
Indus Towers पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने 162.5 के स्ट्राइक पर सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह दी

चीन के द्वारा रेट कट किये जाने के बाद बाजार में मेटल शेयरों में आज रौनक नजर आई। जिंदल स्टील (Jindal Steel )और हिंद कॉपर (HIND COPPER) जैसे शेयरों में 2 परसेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। उधर, IT और रियल्टी शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18700, 18800 और 18900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18700, 18600 और 18500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43500, 43600 और 43800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43300, 43200 और 43000 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें