Innovatus Entertainment Networks IPO Listing: डायरेक्ट मार्केटिंग से जुड़ी सर्विसेज मुहैया कराने वाली इनोवेटस एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स के आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने जमकर पैसे लगाए थे लेकिन आज इसकी लिस्टिंग ने उन्हें निराश कर दिया। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 50 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं। आज इसकी बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म BSE SME पर 50 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। लिस्टिंग के बाद तो शेयर और नीचे आ गए और इंट्रा-डे में 47.50 रुपये तक टूट गया था। दिन के आखिरी में यह 49.30 रुपये (Innovatus Share Price) पर बंद हुआ है यानी कि हर शेयर पर आईपीओ निवेशक 1.40 फीसदी घाटे में हैं। वहीं BSE Sensex की बात करें तो यह 0.74 फीसदी मजबूत हुआ है।
