Get App

मार्च तिमाही में भी बना रहेगा IPO मार्केट का जोश, 23 कंपनियां 44 हजार करोड़ के इश्यू लाने को तैयार

2021 में महामारी के इकोनॉमी पर असर के बावजूद 63 कंपनियों ने रिकॉर्ड 1.2 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2022 पर 8:25 PM
मार्च तिमाही में भी बना रहेगा IPO मार्केट का जोश, 23 कंपनियां 44 हजार करोड़ के इश्यू लाने को तैयार
लिक्विडिटी ज्यादा होने से 2022 की पहली तिमाही में भी आईपीओ मार्केट में खासी हलचल दिख सकती है

IPO : आईपोओ मार्केट का जोश फिलहाल खत्म होता नहीं दिख रहा है और मार्च, 2022 तिमाही में लगभग दो दर्जन कंपनियां इनीशियल शेयर सेल के जरिए 44,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। मर्चेंट बैंकरों ने रविवार को यह जानकारी दी है। खास बात यह है कि इस तिमाही में पब्लिक इश्यू लाने वाली ज्यादातर कंपनियां टेक्नोलॉजी आधारित हैं।

2021 में 63 कंपनियों ने जुटाए 1.2 लाख करोड़

2021 में महामारी के इकोनॉमी पर असर के बावजूद 63 कंपनियों ने रिकॉर्ड 1.2 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। इन कंपनियों के अलावा पावरग्रिड इनविट (बुनियादी ढांचा निवेश न्यास) ने आईपीओ के जरिये 7,735 करोड़ रुपए जुटाए थे, वहीं ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट ने रीट (रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट) के जरिए 3,800 करोड़ रुपए की रकम जुटाई थी। अत्यधिक लिक्विडिटी, अच्छे लिस्टिंग गेन और रिटेल इनवेस्टर्स की बड़ी भागीदारी के दम पर 2021 में आईपीओ मार्केट गुलजार रहा।

बहुत ‘मंगलमय’ नहीं होगा नववर्ष? 2022 में 20% टूट सकता है निफ्टी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें