Get App

Manappuram Finance की सब्सिडियरी का जल्द आयेगा IPO, 1500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना- सूत्र

Manappuram Finance की सहायक कंपनी Asirvad Microfinance जल्द ही D-Street पर अपना IPO ला सकती है। नेटवर्क 18 को सूत्रों के हवाले ये जानकारी मिली है कि आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस ने IPO की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी की आईपीओ के जरिये 1500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। कंपनी की ग्रोथ में रकम का उपयोग किया जायेगा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 26, 2023 पर 2:08 PM
Manappuram Finance की सब्सिडियरी का जल्द आयेगा IPO, 1500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना- सूत्र
सूत्रों के मुताबिक सितंबर में Asirvad Microfinance सेबी के पास अर्जी दे सकती है। कंपनी के IPO के लिए JM Financial, Nomura और Kotak बैंकर होंगे

मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) की सहायक कंपनी आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस (Asirvad Microfinance) जल्द ही डी-स्ट्रीट (D-Street ) पर अपना आईपीओ (IPO) ला सकती है। नेटवर्क 18 को सूत्रों के हवाले ये जानकारी मिली है। सूत्रों के अनुसार आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस ने IPO की तैयारी शुरू कर दी है। इस आईपीओ के जरिये कंपनी की 1500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इस रकम का उपयोग कंपनी की ग्रोथ में किया जायेगा। माइक्रोफाइनेंस फर्म ने अपनी यात्रा तमिलनाडु में शुरू की और 29 अगस्त, 2007 को कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत शामिल की गई। इसे फरवरी 2015 में मणप्पुरम फाइनेंस द्वारा अधिग्रहित किया गया था।

सूत्रों के हवाले से नेटवर्क 18 के अश्विन मोहन ने कहा कि Asirvad Microfinance कंपनी के IPO के लिए जेएम फाइनेंशियल, नोमुरा, कोटक (JM Financial, Nomura, Kotak) बैंकर होंगे। ये पूरी तरह से नए शेयरों का इश्यू हो सकता है। सूत्रों के अनुसार सितंबर में कंपनी सेबी के पास अर्जी दे सकती है।

Manappuram ने कंपनी को फरवरी 2015 में खरीदा

अश्विन मोहन ने आगे कहा कि हालांकि इस IPO के बारे में मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लिहाजा उनके जवाब का इंतजार है। मणप्पुरम ने कंपनी को फरवरी 2015 में खरीदा था। FY23 तक आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस का AUM 10,040 करोड़ रुपये और मुनाफा 218 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें